Home छत्तीसगढ़ पारापुर डायवर्सन योजना के लिए 9.30 करोड़ रूपए स्वीकृत

पारापुर डायवर्सन योजना के लिए 9.30 करोड़ रूपए स्वीकृत

8

रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा बस्तर जिले के विकासखण्ड-लोहांडीगुड़ा के अंतर्गत पारापुर डायवर्सन योजना के कार्यों के लिए 9 करोड़ 30 लाख 11 हजार रूपए स्वीकृत  किए गए है।

योजना के अंतर्गत 350 हेक्टेयर रूपांकित क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी।योजना के कार्यों को कराने के लिए मुख्य अभियंता जल संसाधन विभाग जगदलपुर को पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।

Previous articleआगर मालवा में नर्सरी के नाम पर एमडी ड्रग्स की फैक्ट्री, इंदौर में दर्ज उद्योग, 145 किमी दूर चल रहा था अवैध धंधा
Next article इलाज की जंग में कृतिका को मिला सरकार का सहारा