स्वर्गीय नवल सिंह मंडावी, गोपाल कोरेटी एवं मंगल सिंह उईके को दी गई श्रद्धांजलि
राजनांदगांव, 7 जून 2021 गोंडवाना समाज संभाग मोहला के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शनिवार पांच जून को गांेडवाना भवन मोहला में आयोजित शपथ समारोह में विधिवत शपथ ली। शपथ समारोह के मुख्य अतिथि श्री धरम सिंह बोगा ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाॅक अध्यक्ष मोहला श्री रमेश हिड़ामे ने की। इस दौरान समाज प्रमुख एवं वक्ताओं ने गोंड समाज के प्रांतीय अध्यक्ष श्री नवल सिंह मंडावी, संभागीय सलाहकार श्री गोपाल कोरेटी एवं पूर्व संभागीय उपाध्यक्ष श्री मंगल सिंह उईके के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने तीनों दिवंगत महानुभवों को समाज के निष्ठावान एवं कर्मठ कार्यकर्ता बताते हुए समाज के प्रति उनके योगदान को अतुलनीय बताया। उपस्थित सभी लोगों ने दिवंगत तीनों महानुभवों के सम्मान में मौन श्रद्धांजलि दी। शपथ समारोह में नवनिर्वाचित संभागीय अध्यक्ष श्री नरेन्द्र नेताम, संरक्षक श्री मोहन हिड़को, महासचिव श्री संजीत ठाकुर, उपाध्यक्ष श्री उदे सिंह गोटा एवं श्रीमती इंदिरा मंडावी, अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री चंद्रेश ठाकुर, महिला प्रभाग की अध्यक्ष श्रीमती समरित उसेण्डी, युवा प्रभाग के अध्यक्ष श्री अंगद सलामे, सचिव श्री कुमार कोरेटी, सहसचिव श्री रमेश कोर्राम, सलाहकार श्री सांवत कुंजाम, श्री धनऊ राम कड़ियाम सहित सभी संभागीय पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर गोंडवाना भवन परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। समारोह में ब्लाॅक अध्यक्ष सर्व श्री बाबूराव हिड़को, दिनेश कोरेटी, दिनेश उसेंडी, दरोगाराम नेताम, अजीत कतलाम, गुलाब कोड़ोपी, सहित श्री पवन तुलावी, श्री शिव कलामे, श्री मन्ने सिंह मंडावी श्री रमेश आंचला एवं अन्य समाजप्रमुख एवं सामाजिक पदाधिकारी उपस्थित थे।
