राजनांदगांव| जिला सैनिक कल्याण कार्यालय पुराना रेस्ट हाउस के समीप बुधवार को सशस्त्रबल पूर्व सैनिक दिवस मनाया गया।कार्यक्रम में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ग्रुप कैप्टन ब्रिजेश कुमार शर्मा (सेवानिवृत्त), कल्याण संयोजक अविनाश चंद्र पंत, लेखाधिकारी सहित पूर्व सैनिकों की उपस्थिति में मनाया गया। बताया गया कि यह दिवस पूर्व सैनिकों की निस्वार्थ बलिदान को याद करने के लिए मनाया जाता है।
