राजनांदगांव। एनएसयूआई जिला सहसंयोजक नेहा वैष्णव के नेतृत्व में कमलादेवी राठी महाविद्यालय की प्राचार्या को उत्तरपुस्तिका जमा करने के सन्दर्भ में ज्ञापन सौंपा गया।
नेहा वैष्णव ने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि हेमचन्द यादव विश्वविद्यालय दुर्ग द्वारा परीक्षा 2020-21 आयोजित किया गया है। विश्वविद्यालय द्वारा प्रत्येक कक्षा के प्रश्न पत्र निर्धारित तिथियों में जारी किए गए तथा विद्यार्थियों को उत्तरपुस्तिका जमा करने हेतु प्रश्न पत्र जारी किए तिथि से 10 दिनों का समय दिया गया है। लेकिन कमलादेवी राठी महाविद्यालय में द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों को उत्तर पुस्तिका जमा करने के लिए केवल 8 दिनों का समय दिया जा रहा जिसके कारण जिले के विद्यार्थी जो दूर गांव में रहते हैं तथा जो राज्य से बाहर हैं उन्हें पोस्ट या स्वयं महाविद्यालय में जाकर उत्तर पुस्तिका जमा करने में कठिनाइयां हो रही है।
नेहा वैष्णव ने विश्वविद्यालय द्वारा दिए निर्देशों और विद्यार्थियों को हो रही असुविधाओं का हवाला देते हुए महाविद्यालय की प्राचार्या से कहा कि उत्तर पुस्तिका जमा करने की अवधि में 2 दिनों का अतिरिक्त समय प्रदान करें।
ज्ञापन सौंपते समय कोरोना के नियमो का पालन करते हुए प्रमुख रूप से नोमिता यादव, अल्फीया बानो, मुस्कान जैन, आदि उपस्थित रहे।
