राजनांदगांव , विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर के तहत प्राप्त दावा-आपत्तियों की सुनवाई और सत्यापन के कार्य में तेजी लाने के निर्देश कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने दिए। उन्होंने बताया कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह दिग्विजय स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने सभी विभाग के अधिकारियों को झांकी सहित आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने आपदा प्रबंधन के तहत मुआवजा प्रकरण का समय-सीमा में निराकरण नहीं होने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने शासकीय भूमि पर अतिक्रमण होने पर उसे शीघ्र तोडऩे की कार्रवाई करने के निर्देश साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में दिए।
उन्होंने तहसीलदार को प्रकरण का नियमानुसार शीघ्र निराकरण कर हितग्राही को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि जनसामान्य के साथ अच्छा व्यवहार रखें और उनकी समस्याओं का संवेदनशीलतपूर्वक निराकरण करें।
उन्होंने निजी चिकित्सालयों का लगातार निरीक्षण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने निजी चिकित्सालयों द्वारा किसी भी तरह की लापरवाही और नियमों के उल्लंघन करने पर संबंधित चिकित्सालयों के विरूद्ध पर कड़ी कार्रवाई करने कहा।
सूर्य सभा का आयोजन करने के निर्देश दिए गए कलेक्टर यादव ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन की गहन समीक्षा की। उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में सूर्यसभा का आयोजन प्रोत्साहित करने कहा।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि ऐसे अच्छे वेंडर्स का चयन करें जो संबंधित हितग्राही को शीघ्र सोलर पैनल स्टाल कर लाभान्वित करें, जिससे हितग्राही को शासन की योजना का शीघ्र लाभ मिल सकेगा। हितग्राहियों का शीघ्र चिन्हांकन करने कहा।
