राजनांदगांव , बिजली कंपनी ने बिल जमा नहीं करने वाले 468 बकायादारों के बिजली कनेक्शन काटे हैं। वहीं 482 बकायदारों से 12 लाख 11 हजार रुपए बिजली बिल की वसूली की। बिजली कंपनी ने डोंगरगांव, गैंदाटोला और कुमरदा क्षेत्र में बकाया बिजली बिल राजस्व की वसूली करने अभियान चला रही है। डोंगरगांव संभाग के अंतर्गत कुमरदा, गैंदाटोला, खुज्जी, डोंगरगांव शहर और ग्रामीण वितरण केंद्रों में ऐसे 468 विद्युत कनेक्शन काटे गए। इस अभियान में 482 बकायादार उपभोक्ताओं से 12 लाख 11 हजार रुपए की राशि वसूल की गई।
बिजली कंपनी उपभोक्ताओं को निर्धारित समाय में बिजली बिल भुगतान के लिए हर माह स्पॉट मीटर रीडरों से उनके घर पर बिजली बिल उपलब्ध करा रही है। डोंगरगांव संभाग के कार्यपालन अभियंता बीरबल उइके ने बताया डोंगरगांव उपसंभाग स्तर पर मॉस डिस्कनेक्शन करने टीमें गठित की गई है। 468 उपभोक्ताओं के कनेक्शन जिन पर 22 लाख 89 हजार की राशि बकाया थी उनका बिजली कनेक्शन काटा गया है।
हुकिंग कर बिजली चोरी पर कार्रवाई की तैयारी मीटर रीडिंग के लिए अनुबंधित मीटर रीडरों द्वारा संपादित किए जा मीटर वाचन के कार्यों का निरीक्षण चल रहा है। विद्यमान सर्विस कनेक्शनों में बायपास एवं हुकिंग कर बिजली चोरी के प्रकरण पाए जाने पर उनके विरूद्ध कार्रवाई चल रही है। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 300 यूनिट तक फ्री बिजली व सब्सिडी की जानकारी दी जा रही है।
