राजनांदगांव | वार्ड निरीक्षण की कड़ी में महापौर मधुसूदन यादव सोमवार को शिक्षक नगर और नेहरू नगर में पैदल भ्रमण करने निकले। इस दौरान निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, अध्यक्ष टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य सावन वर्मा, शैकी बग्गा, डुरेन्द्र साहू, पार्षद श्रुति लोकेश जैन व संदीप बघेल, पूर्व पार्षद सिद्धार्थ डोंगरे, पार्षद प्रतिनिधि नादान सेन के साथ शिक्षक नगर में पैदल भ्रमण कर वार्डवासियों से मिल साफ सफाई व पानी के संबंध में चर्चा की।
चर्चा के दौरान पानी निकासी की समस्या पर उन्होंने उप अभियंता रोमाली शेण्डे से प्रक्रिया पूर्ण कर जल्द नाली निर्माण कराने कहा।उन्होंने नाली निर्माण के बीच आ रही निजी भूमि के लिए भूस्वामी से चर्चा कर सहयोग करने कहा। जिस पर भूस्वामी ने नाली बनाने सहमति दी। इस अवसर पर अधोसंरचा मद अंतर्गत स्वीकृत राशि 8 लाख रुपए से उद्यान निर्माण के लिए भूमिपूजन किया।
