रायपुर । तेलीबांधा हत्याकांड का क्राइम सीन पुलिस ने रिक्रिएट किया। मुख्य आरोपी को लेकर पुलिस की टीम स्पॉट पर पहुंची हुई है, तेलबांधा पुलिस ने गैंगवार के मुख्य आरोपी समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की टीम ने लोकेश विश्वकर्मा, आकाश विश्वकर्मा, अनुज यादव और रजत दोडिया नाम के चार युवकों को गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा है लोकेश और आकाश विश्वकर्मा सगे भाई हैं। SSP रायपुर ने आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि, गैंगवार को गांजा बेचने और इलाके में वर्चस्व की रंजिश के चलते अंजाम दिया गया है। पुलिस की टीम अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि, आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के पहले पूरे इलाके की लाइट बंद कर दी थी और उसके बाद पूरी प्लानिंग के तहत गैंगवार को अंजाम दिया। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। तेलीबांधा पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। पुलिस की टीम आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
रायपुर में हुए गैंगवार का CCTV फुटेज भी सामने आया है। इस फुटेज में आरोपी दोनों युवकों को दौड़ा दौड़ाकर चाकू मारते नजर आ रहे हैं। इस गैंगवार में आदित्य कुर्रे नामक युवक की मौत हो गई है और अभय सारथी नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल अभय का इलाज जारी है। इस वारदात के बाद स्थानीय रहवासियों में दहशत का माहौल है।
