राजनांदगांव, 7 जून। जिले के नए कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने सोमवार को विधिवत रूप से पदभार ग्रहण कर लिया। शिष्टाचार के चलते दोनों एक-दूसरे का सम्मान करते नजर आए। 2012 बैच के आईएएस श्री सिन्हा ने कार्यालयीन अवधि पर कार्यभार ग्रहण किया। सिन्हा को निवर्तमान कलेक्टर ने राजनांदगांव जिले की भौगोलिक, सामाजिक एवं राजनीतिक स्थितियों से अवगत कराया। 29वें कलेक्टर के रूप में पदभार ग्रहण किया। दो दिन पहले राज्य सरकार ने तबादला करते सिन्हा को नांदगांव जिले की बागड़ोर सौंपी। वहीं वर्मा को राज्य सरकार ने परिवहन और खाद्य आपूर्ति विभाग में बतौर सचिव पदस्थ किया है। एक साल के कार्यकाल में श्री वर्मा ने कोरोना बीमारी से निपटने के लिए बेहतर कार्य किए। श्री सिन्हा ने वर्मा से जिले की गतिविधियों को लेकर करीब 15 मिनट अकेले में चर्चा की। माना जा रहा है कि अगले एक-दो दिन में विभागीय अफसरों की वह बैठक लेकर जिले के दौरे की शुरूआत करेंगे।
