➡ डीएमएफ में कलेक्टर को अध्यक्ष बनाने पर भाजपा कांग्रेस में रार
➡ रविंद्र चौबे के डीएमएफ पर दिए बयान पर सांसद पांडे ने किया पलटवार
केंद्र सरकार द्वारा डीएमएफ कमेटी का अध्यक्ष कलेक्टर को नियुक्त करने व सांसदों को शामिल करने की अधिसूचना पर मंत्री रविंद्र चौबे द्वारा दिए गए बयान पर सांसद संतोष पांडे ने पलटवार किया है. कलेक्टरों को डीएमएफ का अध्यक्ष बनाए जाने पर मंत्री द्वारा जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा का आरोप प्रधानमंत्री मोदी पर लगाए जाने पर सांसद पांडे ने उन्हें याद दिलाया कि चौबे जी जरा अपने ज्ञान चक्षु व आंखें खोलें तो उन्हें दिखाई देगा कि बस्तर और कोरबा सांसद को छोड़कर डीएमएफ कमेटी में से सांसदों को बाहर रखा गया था और तो और राजनांदगांव में पूर्व कलेक्टर श्री जय प्रकाश मौर्य ने अपने हस्ताक्षर से दिनांक 19 अगस्त 2019 को सीधा आदेशित ही कर दिया था की मेरे आदेश के बिना कोई जनप्रतिनिधि किसी भी निर्माण कार्य का लोकार्पण या भूमि पूजन नहीं होगा. इसके साथ ही डीएमएफ कमेटी में समस्त सांसदों को शामिल करने के लिए मेरे द्वारा दिनांक 19 अक्टूबर 2020 को मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ को पत्र लिखा गया था जिस पर कार्रवाई की सूचना आज पर्यंत प्रतिक्षित है इसलिए श्री चौबे को उनकी सलाह है कि उन्हीं की पार्टी के द्वारा द्वारा कलेक्टरों के माध्यम से जनप्रतिनिधियों के कराए जा रहे अपमान व अवमूल्यन का परीक्षण और मूल्यांकन करें तभी सूरज को दिया दिखाएं.
