राजनांदगांव। छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी पीएल पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के आदेशानुसार प्रदेश महामंत्री जिला प्रभारी पंकज शर्मा के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष पदम सिंह कोठारी के अगुवाई में महंगाई नियंत्रण में असफल मोदी सरकार के विरुद्ध व बढ़ती महंगाई के विरोध में 5 जून 2021 शनिवार को प्रातः 10 से दोपहर 12 बजे तक धरना, प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है।
जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के प्रवक्ता रुपेश दुबे ने बताया कि जिला अध्यक्ष पदम सिंह कोठारी ने ब्लॉक अध्यक्ष से चर्चा कर विधायकगणों पूर्व विधायकगणों, प्रत्याशियों, जिले में निवासरत वरिष्ठ कांग्रेसजनों, प्रदेश पदाधिकारियों, जिला पदाधिकारियों, ब्लॉक अध्यक्ष व पदाधिकारीगणों, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल सहित सभी प्रकोष्ठ विभाग के जिला व ब्लॉक पदाधिकारीगण, त्रिस्तरीय पंचायती राज (जिला, जनपद, पंचायत) व नगरीय निकाय (नगर पालिका, नगर पंचायत) के कांग्रेस समर्थित निर्वाचित, जनप्रतिनिधियों, एल्डरमैनों, बूथ, सेक्टर प्रभारियों, कांग्रेस के जांबाज कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि मॉस्क लगा कर धारा 144 व कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखते हुए अपने अपने घरों के बाहर या यथा सुरक्षित स्थान में प्रातः 10 से 12 बजे तक विरोध प्रदर्शन कर, शामिल होकर कर केंद्र सरकार की असफलता व महंगाई के विरोध में जनता की आवाज बने और मोदी सरकार की दिशाहीन नीति को उजागर करने में अपनी सहभागिता निभाये।
