राजनांदगांव| मोहला थाना क्षेत्र के ग्राम माकोड़ी में बाइक और मोपेड में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालकों को चोटें आई है। जिन्हें इलाज के लिए हास्पिटल में दाखिल किया गया है। घटना रविवार शाम की है।
जानकारी मुताबिक ग्राम भर्रीटोला निवासी 75 वर्षीय नर्सिंग साहू अपनी बेटी के घर से लौट रहे थे, तभी उन्हें विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार परमेश्वर बोगा ने जोरदार ठोकर मार दी। हादसे में दोनों के सिर और हाथ पैर में चोट आई थी। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से हास्पिटल पहुंचा गया। दोनों घायलों का इलाज जारी है।
