राजनांदगांव 1 जून। लॉकडाउन खुलने के पश्चात लापरवाही बरतने पर शासन के कोरोना गाईड लाईन के अनुसार जिलाधीश के निर्देश पर निगम एवं पुलिस की टीम द्वारा प्रतिदिन कार्यवाही की जा रही है। निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि लॉकडाउन खुलने के उपरांत टीम द्वारा प्रतिदिन व्यापारियों को कोरोना गाईड लाईन का पालन करने समझाईस दी जा रही है।

समझाईस के बाद भी कुछ दुकानदारों द्वारा मास्क नहीं लगाया जा रहा है। जिनके विरूद्ध अर्थदण्ड की कार्यवाही की जा रही है। इसी कडी में आज सदर बाजार क्षेत्र में अरूण वस्त्रालय, बरडिया ज्वेलर्स, आर्शीवाद ज्वेलर्स व शंकर तिवारी द्वारा मास्क नहीं लगाने पर 5-5 सौ रूपये अर्थदण्ड वसूला गया। उक्त कार्यवाही प्रतिदिन जारी रहेगी। आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने दुकानदारों से अपील करते हुये कहा है कि मास्क लगाये, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करे, ग्राहको से भी मास्क लगाने, समाजिक दूरी पालन करने समझाईस देवे। बिना मास्क लगाये ग्राहक को समान न देवे।

