Home छत्तीसगढ़ Rajnandgaon : अन्य राज्यों से ला रहे 615 कट्टा अवैध धान जब्त,...

Rajnandgaon : अन्य राज्यों से ला रहे 615 कट्टा अवैध धान जब्त, अवैध परिवहनकर्ता करने वाले के विरूद्ध कार्रवाई…

65

राजनांदगांव, जिले में अवैध धान के परिवहन की रोकथाम के लिए सघन जांच अभियान के तहत राजस्व विभाग की टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। 1 जनवरी की रात महाराष्ट्र सीमा से लगे क्षेत्रों में निरीक्षण के दौरान दो ट्रकों को अवैध रूप से धान का परिवहन करते हुए पकड़ा। रात लगभग 9 बजे राजस्व अधिकारियों का दल सीमावर्ती क्षेत्रों के निरीक्षण पर था।

इस दौरान महाराष्ट्र के सालेकसा से कोठीटोला- कारूटोला के रास्ते छत्तीसगढ़ की ओर आ रहे दो संदिग्ध वाहनों को रोककर जांच की गई। जांच के दौरान एक वाहन की जांच करने पर 315 कट्टा धान लोड पाया गया। दूसरे वाहन की जांच करने पर 300 कट्टा धान लोड पाया गया। वाहन चालकों एवं स्वामियों से धान के परिवहन के संबंध में वैध दस्तावेज, मंडी पर्ची अथवा अन्य अनिवार्य कागजात मांगे गए। किसी भी प्रकार का वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने के कारण अधिकारियों ने दोनों वाहनों के लोड कुल 615 कट्टा धान सहित वाहन जब्त कर किया गया। जब्त धान और वाहनों को सुरक्षित अभिरक्षा में रखा गया है।

कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने अन्य राज्यों से अवैध धान का परिवहन रोकने के लिए जिले की सीमाओं पर कड़ी निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। जब्त किए गए दोनों वाहनों एवं धान को शासन के पक्ष में राजसात करने की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जिले में अवैध धान के व्यापार और परिवहन पर पूर्णत: अंकुश लगाने के लिए प्रशासन मुस्तैद है। बिचौलियों और धान के अवैध परिवहनकर्ता करने वाले के विरूद्ध कार्रवाई जारी रहेगी।

Previous articleयोगी आदित्यनाथ की अपील: अधिकारी फील्ड पर उतरें, श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो
Next articleRSS प्रमुख मोहन भागवत बोले: संघ और भाजपा को जोड़कर देखना गलत, हिंदुत्व को मनोवृत्ति बताया