राजनांदगांव 31 मई। महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख एवं निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी द्वारा आज प्रातः शहर में चल रहे नाला सफाई कार्य का निरीक्षण कर शहर के सभी नालो की सफाई कार्य बारिश के पूर्व कराने के निर्देश प्र. स्वास्थ्य अधिकारी श्री अजय यादव को दिये। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त श्री सुदेश कुमार सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी सदस्य श्री गणेश पवार, जल विभाग के प्रभारी सदस्य श्री सतीश मसी, पार्षद श्री ऋषि शास्त्री व श्री शरद पटेल,उत्तर ब्लाक अध्यक्ष श्री आसीफ अल, पार्षद प्रतिनिधि श्री सचिन टुरहाटे के अलावा अमित जंघेल, हितेश गोण्डाने, विकास मेश्राम, चंदन साहू, गोलू पाल उपस्थित थेे।
महापौर श्रीमती देशमुख व आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने बसंतपुर जिला चिकित्सालय, इंदिरा नगर, डबरी पारा मेें चल रहे नाला सफाई कार्य का निरीक्षण कर कार्य मे गति लाने निर्देश देते हुये कहा कि शहर के सभी नालों की सफाई कार्य बारिश प्रारंभ होने के पूर्व कर लिया जावें, ताकि पानी भरान की स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होेंने कहा कि कैलाश नगर, जी.ई.रोड, रामनगर, मोतीपुर सहित अन्य नालों का सफाई कार्य अच्छे से कराया जाये। क्योंकि इन क्षेत्रों में पानी भरान की स्थिति निर्मित होती है, जिससे निजात मिल सके। प्र.स्वास्थ्य अधिकारी श्री अजय यादव ने बताया कि फरवरी से नाला सफाई कार्य प्रारंभ किया गया है। जिसके तहत दो चरणों में प्रमुख नालो की सफाई कराई गयी है और तृतीय चरण में नाला सफाई कार्य किया जा रहा है, जिसमें सफाई नालो की सफाई पूर्ण हो जायेगी। महापौर श्रीमती देशमुख ने कहा कि सभी स्वच्छता निरीक्षक सफाई दरोगा व वार्ड प्रभारी अपने अपने वार्डो में प्रतिदिन निर्धारित समय तक सफाई कार्य कराना सुनिश्चित करे। लंबे समय से अनुपस्थित कर्मचारियों के विरूद्ध कार्यवाही करना सुनिश्चित करे। इस अवसर पर वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षण श्री राजेश मिश्रा, स्वच्छता निरीक्षक राजेश वर्मा उपस्थित थे।
