राजनांदगांव, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सुकुल दैहान राजनांदगांव में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय आवासीय शिविर का आयोजन हुआ। इसमें चार स्कूलों की एनएसएस इकाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला मुसरा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला पारागांव खुर्द, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला रेंगाकठेरा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सुकुल दैहान के स्वयं सेवक शामिल हुए।
शिविर में बौद्धिक चर्चा में कार्यक्रम जिला संगठक राष्ट्रीय सेवा योजना मोनिका दास, व्याख्याता मिनीमाता गर्ल्स पोलीटेक्निक कॉलेज राजनांदगांव डॉ. इंदुलता साहू, प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला पारागांव खुर्द आर एन प्रजापति, प्राचार्य शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक शाला पारागांव खुर्द जेपी साहू शामिल हुए। दास ने बच्चों को एनएसएस के मार्गदर्शन से स्वयं के चरित्र निर्माण करते हुए समाज सेवा करने के लिए प्रेरित किया। एनएसएस की थीम नशा मुक्त भारत के लिए युवा के ऊपर व्याख्यान देकर स्वयं सेवकों को नशा के खिलाफ जागरूक किया। डॉ. इंदुलता ने स्वयं सेवकों को तकनीकी शिक्षा व रोजगार उन्मुखी जानकारी देकर बच्चों को प्रेरित किया। कार्यक्रम में सभी स्कूलों के कार्यक्रम अधिकारी दानेश्वर लिल्हारे, भानु प्रताप लोधी, सुनीता धुर्वे समेत अन्य लोग मौजूद थे।
सेल्फ डिफेन्स के लिए कराते का प्रशिक्षण कार्यक्रम अधिकारी दानेश्वर लिल्हारे ने एनएसएस की गतिविधियों के बारे में बताया। जिसमें सुबह प्रभात फेरी के पश्चात रोज योगा-व्यायाम और सेल्फ डिफेन्स के लिए कराते का प्रशिक्षण हेमप्रकाश मरकाम, हेमल शर्मा, गोविंद वर्मा द्वारा िदया गया। इसके साथ ही स्वच्छता कार्यक्रम में ग्रामीणों, बच्चों का सहयोग कर लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में पुनेश्वर साहू, कार्यक्रम संचालक अनिल जंघेल, होमेंद्र देवांगन उपस्थित थे।
