राजनांदगांव, शहर के कौरिनभांठा रोड में बने डिवाइडर का रंग रोगन खराब हो चुका है। सौंदर्यीकरण करने यहां लगी लोहे की रेलिंग का रंगरोगन किया गया था।
लेकिन वर्तमान में अंबेडकर चौक से महामाया बसंतपुर चौक तक तेज धूप और बारिश की वजह से तक इस रोड में लगी रेलिंग का रंग रोगन खराब हो चुका है। दोबारा सुंदर और आकर्षक बनाने रंग रोगन करने की जरूरत है। वहीं कुछ स्थानों में डिवाइडर के बीच लगे पेड़ों की कटाई-छंटाई जरूरी है। गौरव पथ से लगी प्रमुख रोड है। बड़ी संख्या में लोग यहां से आवाजाही करते हैं। इससे समस्या भी हो सकती है।
