राजनांदगांव, धमतरी के इंडोर स्टेडियम में 10 से 24 जनवरी तक पुरूष उम्मीदवारों के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी, क्लर्क व स्टोर कीपर व अग्निवीर ट्रेड्समैन (दसवीं व आठवीं) भर्ती का आयोजन किया जा रहा है।
ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) में उत्तीर्ण उम्मीदवार शारीरिक दक्षता सहित अन्य भर्ती प्रक्रियाओं में भाग ले सकेगें। रैली में भाग लेने वाले प्रितभागियों को प्रवेश पत्र वेबसाइट व मेल पर भेज दिया गया है।
