राजनांदगांव, हिंदू सम्मेलन के तहत किल्ला पारा सागर पारा, पटेल पारा तथा अन्य जगहों में भारत माता की आरती की गई। आरती में उपस्थित पुजारी संघ अध्यक्ष देव कुमार निर्वाणी ने कहा कि जन्म से लेकर मृत्यु तक इस पुण्य भूमि पर व्यक्ति अपना जीवन व्यतीत करता है। इस पुण्य भूमि पर जन्म लेने के लिए देवता भी व्याकुल होते हैं।
भूमि से अनाज का उत्पादन होता है, जिससे हमारे शरीर का पोषण होता है। इसी के द्वारा प्राप्त संसाधनों से हमारा जीवन सुचारु रूप से चलता है। भारत माता हम सब का पोषण करती है। यह हमारी माता होने के नाते हम सब हिंदू भाई की तरह हैं। इस भाव को लेकर विशाल हिंदू सम्मेलन किया जा रहा है। भारत माता की आरती में अनिल नागवंशी, मनोज निर्वाणी, ज्ञानेश गुप्ता, गुणवंत सिंह ठाकुर, लता यादव, करुणा राजपूत, रौनक देवांगन, संभव बैद, दिव्यांश देवांगन, अरुण भास्कर गुप्ता सहित मोहल्लेवाली उपस्थित थे।
संत बालक दास, तुलसी दास आएंगे: किल्ला पारा बस्ती द्वारा आयोजित हिन्दू सम्मेलन में दोपहर 3 बजे मुख्य अतिथि संत बालक दास होंगे। मुख्य वक्ता प्रांत सेवा प्रमुख राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ तुलसीदास होंगे। आयोजकों ने बताया कि सम्मेलन की तैयारी के लिए पदाधिकारी आदि जुटे हैं।
कलश यात्रा निकालेंगे बैठक में दी जानकारी म्युनिसिपल हाई स्कूल मैदान में 28 दिसंबर को दोपहर 12 से 4 बजे तक आयोजित विशाल हिन्दू सम्मेलन के सुचारू संचालन के लिए गुरुवार को ज्ञानेश गुप्ता के घर में आवश्यक बैठक हुई। बैठक में कार्यक्रम के दौरान दोपहर 12 बजे कलश यात्रा निकालने, दोपहर 1 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए आवश्यक चर्चा की गई। इसके साथ ही दोपहर 3 बजे अतिथियों के उदबोधन, भारत माता की आरती व भोजन प्रसादी के लिए जिम्मेदारियों तय की गई।
