राजनांदगांव। शहर के सूने क्षेत्रों में चोरों का आतंक बड़ते ही जा रहा है। शहर की आउटर क्षेत्र कंचनबाग में आज लगभग 4 बजे के बीच चोरो ने एक सुने मकान में धावा बोलकर बड़े आराम से घर का दरवाजा तोड़कर घर में रखे समान तथा बिजली बोर्ड, नलों, लोहा पाईप, इलेक्ट्रीक पाईप को बोरियों में भरते रहे। पड़ोस के व्यक्ति ने घर के मेन गेट में लगे ताले और खिड़की दरवाजे खुले तथा दरवाजों के कांच फूटे देख कर मकान मालिक राजेश अग्रवाल निवासी रामाधीन मार्ग को फोन पर सूचना दी कि आपके घर में कोई घुसा हुआ है और आपके घर से खटर-पटर की आवाजे आ रही है। मकान स्वामी राजेश अग्रवाल जब लगभग शाम 5:&0 बजे जब अपने मकान गये तो देखा कि घर के अंदर के कांच टुटे पड़े है और बोरियों में सब समान भरा हुआ इधर उधर पड़ा है। ऐसा लगता था कि चोर घर के अंदर के बिजली बोर्ड के स्वीच, पानी मोटर मशीन तथा घर के अन्य सामान और लोहे के अन्य सामान चोरो ने बोरी पर भर कर समेट कर भागने की तैयारी में थे। लेकिन मुहल्ले वालों की उन पर नजर पड़ गई। उन लोगों ने मोहल्ले के दो तीन व्यक्ति घर के अंदर देखा कि बांस टाल के पास एक लड़का खड़ी जीप के पीछे खड़ा हुआ था। जो कि मकान मालिक के जाने के पश्चात लेकर जाने के फिराक में था। उस लड़के से पूछे जाने पर यहां क्यों छूपा है क्यों मकान के अंदर घुसा है कहने पर वे झगड़ा करने पर उतारू हो गये और तेजी से दौड़कर लगा दी। और रफूचक्कर हो गये। ज्ञात हो कि कोरोना काल एवं बड़ती बेरोजगारी एवं युवा वर्ग में बड़ती नशे की लत ने चोरों में पुलिस का डर अब नहीं रहा है। इसका कारण चोरो के हौसले बुलंद है।राजेश अग्रवाल के उक्त मकान में यह पहली बार चोरी नहीं हुई है। एक वर्ष के भीतर वहां कई बार चोरिया हो गई है। नगर कोतवाली में चोरी की सूचना देने पर पुलिस के दो कर्मचारियों ने मौका मुआयाना कर नगर निरीक्षक श्री चतुर्वेदी को रिपोर्टग की है। अब मायने यह रखता है कि चोर पकड़ायेंगे या नहीं यह तो समय ही बताया गया। लेकिन दिन-पे-दिन चोरो एवं अपराधियों के बढ़ते हौसले से नागरिकों में भय व्याप्त है। यदि इस पर अंकुश नहीं लगाया गया तो पुलिस व्यवस्था के प्रति लोगों का आक्रोश सामने आ सकता है।
