राजनांदगांव, रुद्राक्षम वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के बालिका वर्ग का फाइनल मैच दीनदयाल चैलेंजर्स विरुद्ध शांति नगर स्ट्राइकर के मध्य खेला गया। मैच में दीनदयाल चैलेंजर्स ने शांति नगर स्ट्राइकर को 3-1 से पराजित किया। दीनदयाल चैलेंजर्स से ममता साहू, घनिष्ठ साहू, कनक मरकाम ने 1-1 गोल किया। शांति नगर स्ट्राइकर से मोनिश्का विश्वकर्मा ने 1 गोल किया। स्पर्धा में महिला वर्ग के समापन पर महिला सशक्तिकरण मंच के माध्यम से नारी शक्ति का उत्सव मनाया गया।
जिला पंचायत की सीईओ आईएएस सुरुचि सिंह मुख्य अतिथि रही। समाज सेवी रेखा संतोष पाण्डेय ने अध्यक्षता की। विशेष अतिथियों में हेमलता प्रजापति, भारती लारिया, कमलेश्वरी वर्मा, पूर्णिमा पटेल, तृप्ति निषाद, कंचन मेश्राम, बबीता लिल्हारे, सरिता चौबे, रजनी टेंभुरकर एवं रीना ठाकुर ने विजेता एवं उपविजेता टीम को डॉ. गणेश शंकर शर्मा ट्रॉफी, पुरस्कार, प्रमाण पत्र प्रदान किया। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी मोनिष्का विश्वकर्मा को स्व. अन्नपूर्णा देवी की स्मृति में साइकिल रॉयल किड्स संस्थान द्वारा प्रदत्त किया गया। प्लेयर ऑफ़ द मैच का अवार्ड घनिष्ठा साहू एवं पुष्पिता साहू को दिया दिया गया। एसईसीएल बेस्ट दर्शक का अवार्ड हॉकी खेल प्रेमी दर्शक रधिया बाई साहू को प्रदान किया गया। शुक्रवार को 4.30 बजे स्टेट सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस बिलासपुर विरुद्ध रुद्राक्षम स्ट्राइकर, 5.30 बजे करमपुर विरुद्ध स्पोर्ट्स अकादमी रायपुर के बीच मुकाबला खेला जाएगा।
रुद्राक्षम वेलफेयर सोसाइटी की सराहना की: मुख्य अतिथि सुरुचि सिंह ने रुद्राक्षम वेलफेयर सोसाइटी की सराहना की। उन्होंने कहा अंतर राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे एवं छत्तीसगढ़ हॉकी, जिला हॉकी संघ को बधाईयां दी। रेखा संतोष पांडेय ने कहा बच्चों को बढ़ावा देने महत्वपूर्ण प्रयास है। हॉकी की नर्सरी में यह दिख रहा है।
