राजनांदगांव, शराब पीने के लिए रुपए नहीं देने पर प्रार्थी के सिर पर शराब की बोतल फोड़कर घायल करने वाले आरोपी को चिखली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
चिखली पुलिस ने बताया कि प्रार्थी शराब खरीदने दुकान गया था, तभी वहां आरोपी विजय यादव पहुंचा। जो आरोपी से शराब पीने रुपए मांगने लगा। प्रार्थी ने जब रुपए देने से मना किया तो आरोपी विजय ने उसके सिर पर शराब की बोतल फोड़कर घायल कर दिया और फरार हो गया। चिखली पुलिस ने शनिवार को आरोपी विजय को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
