Home छत्तीसगढ़ CG : मादक पदार्थ कोकिन को का अवैध बिक्री पुलिस ने किया...

CG : मादक पदार्थ कोकिन को का अवैध बिक्री पुलिस ने किया गिरफ्तार…

6

रायपुर। कोकिन तस्कर को लेकर पुलिस ने खुलासा किया है, थाना गंज के अपराध क्रमांक 334/25 धारा 22 नारकोटिक एक्ट के प्रकरण में दिनांक 18.12.2025 को वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा गंज क्षेत्र में अंतर्राज्यीय आरोपी हर्ष नरेश पांडेय पिता नरेश पांडेय उम्र 22 वर्ष निवासी सिविल लाईन माता मंदिर के पास गोंदिया थाना सिटी कोतवाली जिला गोंदिया महाराष्ट्र को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से से प्रतिबंधित मादक पदार्थ कोकिन 16.56 ग्राम कीमती लगभग 8,28,000/- रूपये एवं 01 नग मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 8,38,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी से उक्त प्रतिबंधित मादक पदार्थ के संबंध में विस्तृत पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा मादक पदार्थ कोकिन को गोंदिया महाराष्ट्र निवासी आवेश सैय्यद से लाना बताया गया, जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी आवेश सैय्यद की पतासाजी कर उसे पकड़ा गया। आरोपी आवेश सैय्यद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से प्रकरण से संबंधित 01 नग मोबाईल फोन जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना गंज में दर्ज अपराध क्रमांक 334/25 धारा 22 नारकोटिक एक्ट में कार्यवाही किया गया। गिरफ्तार आरोपी आवेश सैय्यद पिता मुमताज अली सैय्यद उम्र 27 साल निवासी गोंदिया सिविल लाईन माता मंदिर नूरी चौक थाना सिटी कोतवाली जिला गोंदिया महाराष्ट्र।

Previous articleआजादी के 100 साल को ध्यान में रखते हुए तैयार करें शहरों के विकास की योजना : केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल
Next article मोहला : समितियों में माइक्रो एटीएम की सुविधा से किसानों को राहत