Home छत्तीसगढ़ Rajnandgaon : खनिज विभाग के अधिकारियों ने चूना पत्थर खदान का किया...

Rajnandgaon : खनिज विभाग के अधिकारियों ने चूना पत्थर खदान का किया निरीक्षण…

12
राजनांदगांव : खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा जिले के औद्योगिक क्षेत्र में संचालित प्रतिष्ठानों का किया गया औचक निरीक्षण

राजनांदगांव, खनिज विभाग के अधिकारियों द्वारा राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम जोरातराई स्थिति चूना पत्थर खदान का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि ग्राम जोरातराई स्थित खसरा नंबर 320/5 रकबा 0.810 हेक्टेयर क्षेत्र पर 30 जनवरी 2006 से 29 जनवरी 2036 तक खनिज चूना पत्थर उत्खनित पट्टा सुनील गोदवानी के नाम पर स्वीकृत है।

स्वीकृत खदान क्षेत्र पर वर्तमान में पानी भरा हुआ है तथा क्रेशर मशीन बंद है। ग्रामीणों ने बताया गया कि खदान से खनिज के प्रेषण उत्पादन विगत तीन से चार वर्षों से बंद है। क्रेशर मशीन भी विगत दो वर्षों से बंद है। निरीक्षण के दौरान सरपंच रमाकान्त साहू, ग्राम कोटवार नैनदास मानिकपुरी एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

Previous articleRajnandgaon : हायर सेकेंडरी स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण, प्राचार्यों के द्वारा लापरवाही के कारण दिसंबर का वेतन रोकने आदेश जारी किया…
Next articleRajnandgaon : धान खरीदी केंद्र में भौतिक सत्यापन में 201 क्विंटल धान अधिक पाया गया…