राजनांदगांव, डोंगरगांव नगर पंचायत जल्द ही नगर पालिका बनेगी। इसके लिए राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित कर दी गई है। राजपत्र में बताया गया है कि जनगणना 2011 के अनुसार यहां की जनसंख्या 14693 है।
नगर पंचायत डोंगरगांव की सीमाएं ही नगर पालिका डोंगरगांव की सीमाएं होंगी। राजपत्र में इसका प्रकाशन होने के बाद 21 दिन के भीतर राजनांदगांव कलेक्टर को दावा-आपत्ति या सुझाव प्रस्तुत की जा सकती है।
