0 उपनिरीक्षक ने दर्ज कराई f.i.r.0 प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत की गई कार्यवाही 0 छत्तीसगढ़ कर्मचारी कांग्रेस उतरी बेरियर के पक्ष में
राजनांदगांव। पाटेकोहरा बेरियर में आए दिन विवाद की स्थिति निर्मित हो रही है । 2 दिनों से लगातार पाटेकोहरा बेरियर में ट्रक ड्राइवर और बेरियर कर्मचारियों के बीच विवाद हो रहा है। जिसे लेकर दोनों ही पक्षों की ओर से चिचोला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।मिली जानकारी के अनुसार 2 दिन पूर्व ट्रक ड्राइवर ने एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके साथ अज्ञात कर्मचारी द्वारा मारपीट की गई है। जिस के समर्थन में 2 दर्जन से अधिक ट्रक ड्राइवर पाटेकोहरा बेरियर में लगभग 3 घंटे तक शोर शराबा करते रहे। जिसके बाद चिचोला पुलिस को हस्तक्षेप करते हुए मामले को शांत कराना पड़ा था। 2 दर्जन से अधिक ट्रक ड्राइवरों द्वारा किए गए शोर-शराबे को लेकर पाटेकोहरा चेक पोस्ट में पदस्थ उपनिरीक्षक नरेश सोरी ने चिचोला थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट के मुताबिक ज्ञानी बलजिंदर सिंह, त्रिलोक सिंह, सुरजीतसिंह बेनी पाल, गोविन्दर सिंह बाल, विक्की केहरा, रणजीत सिंग जोधा, बलविन्दर सिंग जोधा, कुलदीप सिंग सत्कार, निरवीर सिंग, सुखविंदर अलयास छोटू, हैप्पी बाजवा बिटू काला, सतनाम, मंजीत सिंह छबि पाल, अमृत सिंग सिन्धु कालू, करमजीत सिंग, मंदीप सिंग दोसाझ, बिट्टा, सोहल लाल, जग्गी बरार, पलविंदर पाल सिंग सहित अन्य लोगो ने परिवहन के प्रधान आरक्षक धनेश्वर साहू, आरक्षक जेके सिंह, कौशलेंद्र साहू, तुलेश्वर साहू, बिरेंद्र सहित चौकी में पदस्थ अन्य सरकारी कर्मचारियों के साथ 23 मई को न केवल गाली गलौच की अपितु जान से मारने की धमकी भी दी. उपनिरीक्षक नरेश सोरी की शिकायत पर चिचोला पुलिस ने धारा 147, 186,188, 294, 506, 269 और 270 के तहत मामला दर्ज कर लिया है. ट्रक मालिक संघ के लगभग 23 सदस्यों पर जुर्म दर्ज हो जाने के पीछे पर्ची का विवाद बताया जा रहा है.बताया जाता है कि पाटेकोहरा में नियमानुसार महीने में एक दफा रसीद काटी जाती हैं. वे सभी ट्रक जो छत्तीसगढ़ के हैं यदि चिचोला को पार करके नागपुर जाते हैं तो उन्हें नियमानुसार भुगतान करना होता है. सामान्य तौर पर 10 चक्के वाले ट्रक को 12 सौ और 14 चक्के वाले ट्रक से 15 सौ रुपया अदा करना होता है.यदि लायसेंस रिनीवल नहीं है, तो पांच हजार रुपए की राशि अदा करनी होती है. बताया जाता है कि लंबे समय से संघ से जुड़े लोग इस राशि के भुगतान से इंकार कर रहे थे. चेकपोस्ट पर तैनात कर्मचारियों के साथ संघ के लोगों का विवाद आये दिन इसी बात को लेकर बढ़ रहा था। इसी बीच 2 दिन पूर्व हुए विवाद को और हवा मिल गई और मामला थाना तक जा पहुंचा।

छत्तीसगढ़ कर्मचारी कांग्रेस उतरी बेरियर के पक्ष मेंमिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ कर्मचारी कांग्रेस द्वारा एक पत्र लिखा गया है। जिसमें यह लिखा गया है कि परिवहन विभाग द्वारा मोटरयान नियम, धाराओं के तहत वाहन की जांच की जाती है। वाहनों में अनियमितता पाए जाने पर निम्नानुसार कार्रवाई की जाती है। जिसका निर्धारित शुल्क एवं समझौता शुल्क वसूला जाता है । इसका विरोध आए दिन ट्रक मालिकों के द्वारा किया जा रहा है। यह संघ हर जिले में हैं यदि ट्रक मालिक संघ के विरोध पर मोटरयान अधिनियम एवं नियमों के तहत कार्रवाई नहीं की गई तो राजस्व की हानि होगी। परिवहन संघ के प्रवक्ता श्री नन्हे के द्वारा छत्तीसगढ़ ट्रक मालिक के सदस्यों के द्वारा अभद्र व्यवहार एवं वाहनों के त्रुटि पर शासकीय राशि जमा नहीं करने का दबाव बनाया जाता हैं। इस प्रकार की घटना की निंदा करते हुए दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग भी की गई है और ट्रक मालिक संघ का विरोध भी किया है।
