Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव : ग्राम केशोटोला में आदर्श क्रिकेट क्लब के द्वारा आयोजित टेनिस...

राजनांदगांव : ग्राम केशोटोला में आदर्श क्रिकेट क्लब के द्वारा आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन किया…

6

छुरिया | ग्राम केशोटोला में आदर्श क्रिकेट क्लब के द्वारा आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष किरण रविन्द्र वैष्णव उपस्थित थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत सभापति बिरम रामकुमार मंडावी ने की।

विशिष्ट अतिथि जनपद छुरिया सदस्य भान बाई मंडलोई, केशोटोला की सरपंच अंजू भुखन धनकर थीं। किरण ने कहा कि ग्रामीण अंचल में आयोजित ऐसे खेल से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलता है। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर उप सरपंच भागदास साहू, ग्राम पटेल शंकर मंडलोई, कृष्णा बाई, मीरा बाई, राम बाई, अमरौतिन बाई, मुकेश्वर, पंच, खिलाड़ी उपस्थित थे।

Previous articleरायपुर: वित्त मंत्री ने भाठनपाली-बिंजकोट में 6.26 करोड़ रुपए की सड़क निर्माण परियोजना का किया भूमिपूजन
Next articleराजनांदगांव : स्कूल में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से स्वास्थ्य परीक्षण, रक्त परीक्षण एवं सिकल सेल जांच की गई…