चिचोला थाना में हुई शिकायत, टोकन देकर मांग रहा था पैसे
राजनांदगांव. नागपुर- राजनांदगांव की सीमा पर राज्य सरकार द्वारा बनाए गए चेकपोस्ट पाटेकोहरा बेरियर में आए दिन गाड़ियों की लंबी कतार लग रही है. जिसकी शिकायतें होने के बाद भी यहां की व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है. वहीं कल शाम साढ़े सात बजे के आसपास परिचालक से मारपीट का मामला भी सामने आया है. ट्रक ड्रायवर ने जिसकी शिकायत संबंधित थाना में की है.
मिली जानकारी के अनुसार छपरा बिहार के रहने वाला ट्रक ड्रायवर राकेश पांडेय पिता सुदामा पांडेय उम्र 23 साल ने चिचोला थाना में आवेदन दिया है कि वे ट्रक परिचालक के पद पर पदस्थ है. वह अपनी ट्रक पूणा से जमशेदपुर जा रहे थे शाम साढ़े सात बजे के आसपास पोटेकोहरा पर अपनी ट्रक लगाकर दस्तावेज जांच करवाने गया था. जहां मौजूद कर्मचारी द्वारा ओवर लोडिंग होने के चलते 2 हजार रूपए का चालान काट जिसे मेरे द्वारा पटाया गया और रसीद काटकर दी गई. वहीं बैठे एक कर्मचारी द्वारा सौ रूपए का टोकन दिया गया. जिसका उसने अतिरिक्त सौ रूपए मांगा. मैने सौ रूपए किस बात का है कहा तो उक्त कर्मचारी द्वारा मुझे गाली गलौच दिया गया और मेरे साथ मारपीट की. जिससे मेरे सर पर चोंट आई और हाथ एवं अंगूठे पर चोट के निशान है. वहीं मौजूद ड्रायवरों ने मुझे छोड़ाया और बेरियर के एक कर्मचारी द्वारा अपने शासकीय वाहन में ले जाकर इलाज कराया. मुझे कहा कि तूम यहां से चले जाओं और पुलिस रिपोर्ट करने का प्रयास मत करना. जिसकी शिकायत आज चिचोला थाना में की गई है.


बेरियर में हो रही अवैध वसूली
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिस प्रकार से आए दिन बेरियर में खुलेआम अवैध वसूली की जा रही है. उससे तो ऐसा लग रहा है कि कही ना कही बेरियर में तैनात कर्मचारियों को खुली छूट देकर रखी गई है और खुलेआम वसूली करने कहा गया हो.
फिर शुरू हुआ टोकन सिस्टम
मिली जानकारी के अनुसार भाजपा सरकार में टोकन सिस्टम और भ्रष्टाचार को लेकर हुई शिकायतों के बाद बेरियर को पूरी तरह से बंद कर दिया गया था. लेकिन कांग्रेस की सरकार आने के बाद फिर से बेरियर शुरू कर दिया गया है और पुराने ढर्रे पर अवैध वसूली और टोकन सिस्टम से बेधड़क उगाही की जा रही है.
शिकायत मिली है- राजेश
चिचोला थाना प्रभारी राजेश सेंगर का कहना है कि आज ट्रक परिचालक द्वारा शिकायत की गई है कि उनके साथ अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बेरियर में मारपीट की गई है. जिसका आवेदन प्रार्थी राकेश पांडेय के द्वारा दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है.
