मास्क लगाओ, कोरोना से बचाओ
राजनांदगांव- इंडियन रेडक्रास सोसाइटी व उदयाचल संस्था द्वारा कोविड बचाव के लिये युवा रेडक्रास वलेंरियर के द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में मास्क वितरण किया जा रहा है। उदयाचल के संरक्षक छ ग राज्य रेडक्रास के कार्यकारणी सदस्य पदम् श्री डॉ पुखराज बाफना जी के मार्गदर्शन में युवा रेडक्रास के वालेंटियर को कोरोना महामारी में ग्रामीण क्षेत्र में लोगो को मास्क पहनाने, आपस मे दूरी बनाने, बार बार साबुन से हाथ धोने का संदेश देते हुये मास्क का वितरण करने की
जिम्मेदारी दी गयी।

सचिव रेडक्रास श्री मिथिलेश चौधरी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी कोरोना वारियर के रूप में रेडक्रास की गतिविधियों वलेटीयर के रूप में सक्रिय भूमिका निभाई है। आज उदयाचल द्वारा मास्क उपलब्ध कराया गया जिसे युवा रेडक्रास की टीम द्वारा बोरो, गठला में वितरण किया गया।
उदयाचल के संरक्षक श्री उत्तम चंद जैन,अध्यक्ष श्री प्रकाश श्रीश्रीमाल,रेड क्रोस एव उदयाचल के अशोक मोदी जी एव उदयाचल परिवार जो हमेशा सेवा काम मे अग्रसर रह्ती है। शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त होने पर आत्मविश्वास बढ़ता है। उदयाचल द्वारा कोविड बचाव के लिये मास्क उपलब्ध कराया जिसे वलेंतयर के माध्यम से श्रमिक व ग्रामीण क्षेत्र में वितरण किया गया।
मास्क वितरण में जिला संगठक प्रदीप शर्मा, दिग्विजय कॉलेज के रेडक्रास प्रभारी हरजिंदर सिंह भाटिया व युवा रेडक्रास टीम के वालेंटियर यश शर्मा, गुरमीत सौंध, वेदांत जैन ने ग्रामीण में मास्क वितरण कर सेवा काम किया
