राजनांदगांव 21 मई 2021 छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज राजनांदगांव के पदाधिकारियों द्वारा माननीय जिलाधीश महोदय को एक ज्ञापन प्रेषित किया गया जिसमें यह मांग की गई है कि अब कोरोना का प्रकोप कम हो गया है अतः आगामी 31 तारीख के बाद बाजार सामान्य रूप से खोला जाए तथा सभी व्यापारियों को व्यापार करने की छूट दी जाए, समय सीमा के लिए भी अनुरोध किया गया है की प्रातः 8:00 बजे से रात्रि 7:00 बजे तक का समय दिया जाए। आपके कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में कोरोना वायरस के प्रकोप को कम करना संभव हो पाया है, विगत 40 दिनों से व्यापार बंद है और इससे व्यापारियों की अर्थव्यवस्था काफी असंतुलित हो गई और छोटे व्यापार करने वालों की स्थिति तो और भी दयनीय हो गई है ऐसे समय में माननीय जिलाधीश महोदय से छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने यह अनुरोध किया है की सभी की स्थितियों को ध्यान में रखते हुये व्यापार सुचारू रूप से करने की अनुमति प्रदान की जाए ।
छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश मंत्री राजा मखीजा, वरिष्ठ सदस्य गुरमुख दास वाधवा, वरिष्ठ सदस्य शरद अग्रवाल एवं रेखचंद जैन ने ज़िलाधीश महोदय से मिलकर उक्त मांग रखी जिसपर ज़िलाधीश महोदय ने विचार कर निर्णय लेने की बात कही । चैंबर के प्रतिनिधियों ने किसानों की समस्याओं को देखते हुए कृषि उपज मंडी को खोलने का भी अनुरोध किया जिसे जिलाधीश महोदय ने गंभीरता पूर्वक विचार कर शीघ्र निर्णय देने की बात कही।
