राजनांदगांव 19 मई। महापौर श्रीमती हेमा देशमुख इन कोरोना काल में सभी पार्षदों को मिटींग में बुलाकर चाहे विक्शीन से संबंधी हो या गरीबो को सुखा राशन बाटने या फिर वार्डो में प्रकाश व्यवस्था दुरूस्त करने, इन सभी विषयों पर नेताप्रतिपक्ष श्री किशुन यदु द्वारा भी इन सभी विषयो पर एक साथ काम करने की हामी भरते है। नगर निगम मेें किसी समाग्री क्रय करने के पहले पार्षदों की रॉय ली जाती है उसके पश्चत राज्य शासन से अनुमति मांगी जाती है। उसने इस विषय पर भी हामी भरी थी उसके पश्चात महापौर द्वारा सारे पार्षदों को पार्षद निधि मद से लाईट खरीदने हेतु शासन को पत्र लिखा गया, शासन द्वारा मांग स्वीकार कर लिया गया, शासन के आदेशानुसार प्रत्येक पार्षद अपने पार्षद निधि से 20 नग एलऐडी लाईट क्रय कर सकते है। इसके अनुसार महापौर द्वारा लाईट क्रय करने हेतु आवेदन मंगावाया गया। कोरोना काल में राजस्व वसूली प्रभावित होने के कारण निकाय, निगम का आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के पश्चात भी प्रकाश व्यवस्था जैसे जनहित एवं अनिवार्य सेवा दृष्टिगत रखते हुये, महापौर श्रीमती देशमुख के निर्देशानुसार नगर निगम द्वारा स्वयं के मद से जेम पोर्टल एवं सी.एस.आई.डी.सी. के माध्यम से एल.ई.डी. लाईट क्रय कर सम्पूर्ण वार्डो में लगवाया गया था। तरन्तु पार्षदों द्वारा वार्ड में स्थिापित नये खम्भो में अतिरिक्त लाईट की मांग की जा रही थी। इस संबंध में समस्त पार्षदों के मध्य हुयी चर्चा अनुसार की भाती पार्षद निधि से लाईट क्रय करने की स्वीकृति हेतु शासन को पत्र भेजे जाने का निर्णय लिया गया।
महापौर श्रीमती देशमुख ने त्वरित कार्यवाही करते हुये महापौर परिषद में प्रस्ताव स्वीकृत किया एवं पार्षद निधि से लाईट क्रय करने की स्वीकृति हेतु शासन को पत्र प्रेषित किया गया। शासन के पत्र क्रं. 12/117 दिनांक 02.03.2021 द्वारा पार्षद निधि मद से केवल एक बार लाईट क्रय करने की अनुमति प्रदान की गयी एवं स्वीकृति पत्र विशेष रूप से उल्लेख किया गया कि उक्त लाईट निकाय निगम स्तर पर सी.एस.आई.डी.सी. से ही क्रय किया जावे। चुकि सी.एस.आई.डी.सी. रेट कांटेªेक्ट राज्य स्तरीय रेट कांट्रेक्ट रेट होता है एवं सी.एस.आई.डी.सी. रेट कांट्रेक्ट के स्वीकृत दर पर पूरे छत्तीसगढ प्रदेश में शासकीय/अर्द्धशासकीय विभागों द्वारा डायरेक्ट खरीदी की प्रक्रिया की जा सकती हैै। शहर विकास एवं प्रकाश व्यवस्था सेवा को देखते हुये जिन पार्षदों का पार्षद निधि मद से लाईट क्रय करने का आवेदन प्राप्त होगा उन्ही पार्षदों के वार्ड के लिये लाईट क्रय करने की कार्यवाही की जावेगी। इस प्रकार भाजपा पार्षददल बोलता कुछ है और करता कुछ है। नेता प्रतिपक्ष, एक तरफ बोलते है कि कोरोना काल में सब साथ मिलकर काम करेंगे, आज समाजिक संस्था द्वारा गरीबो के लिये (कीट) सुखा समान दिया है, भले ही 51 वार्डो के लिये कम है। तरन्तु अति गरीब परिवार, विधवा, परित्यागता, एकल परिवार एवं ठेला रिक्सा वालो को सुखा राशन देकर इनका पेट भर सकते है। नेता प्रतिपक्ष श्री किशुन यदु द्वारा कहा गया है, लाईट को लेकर इस फरमान से कांग्रेस पार्षद भी खिन्न है। श्री किशुन यदु जी हम आपकों बता देना चाहते है कि कांग्रेस पार्षददल एक है और हमेशा एक रहेगे। मैं सभी पार्षदजनों से निवेदन करता हूॅ की आप लोग भी अपने वार्डो की प्रकाश व्यवस्था को ठीक करवाने आवश्य ही पार्षद निधि मद का जरूर उपयोग करे। चेयरमेन सतीश मसीह ने कहा कि भाजपा पार्षददल जनता के हित में काम करे, अपने व स्वयं के लिये नहीं।
