रायपुर. टीकाकरण को लेकर पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह जमकर हमला बोला है. डॉ रमन सिंह ने ट्वीट पर करारा तंज कसा है. उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि ‘ भूपेश बघेल सरकार हर जगह फेल है, हर योजना व काम शुरू होते ही दम तोड़ देता है. टीकाकरण के लिए पहले सेंटरों पर भीड़ इकट्ठी की, फिर सीजी टीका पोर्टल शुरू किया. वह भी ठप हो गया. @INCChhattisgarh वैक्सीनेशन तक की व्यवस्था नहीं कर पा रही है. इससे ज्यादा निकम्मापन क्या हो सकता है.
