भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत , जिलाध्यक्ष हीरेन्द्र साहू ,मीडिया प्रभारी रवि सिन्हा ने सँयुक्त बयान में कहा कि कोरोना संक्रमण काल मे आम जनता को आर्थिक परेशानियों का जमकर सामना पड़ रहा है , किसानों के सामने तो यह समस्या विकराल रूप ले चुकी है आगे बुआई का समय है , खाद बीज एवम कार्य करने के लिए मजदूर आदि की व्यवस्था हेतु आर्थिक संसाधनों की जरूरत है जबकि असमय वर्षा से रबी फसल के नुकसान के कारण किसान कर्ज में डूब गया है ऐसे विकट परिस्थितियों में भी राज्य सरकार इनकी सुध नही ले रही है फसल के नुकसान का मुवायजा तत्काल देना चाहिए एवम धान की बचत राशि भी एकमुश्त उनके खाते में डालना चाहिये इससे किसानों को बोवाई कार्य को करने में थोड़ी राहत मिल सकती है , परन्तु खुद को किसान पुत्र धरती पुत्र बताकर झूठे वादों के साथ सत्ता प्राप्त कर सत्ता के नशे में भूपेश सरकार कुंभकर्णी नींद में डूबी हुई है इन्हें ऑनलाइन दारू बुकिंग से समय मिले तब जनता की चिंता करे , आज ऑनलाइन के नाम पर चौक चौराहे पर इनके लोग दारू लेकर ऑनलाइन बुकिंग वालो को बाँट रहे है जिससे माहौल बिगड़ रहा है इसके आड़ में कोचिया लोगो की चांदी कट रही है । प्रदेश में ऐसे अराजक माहौल का निर्माण कर मुख्यमंत्री आखिर चाह्ते क्या है ,भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच चुका है उनके ही शासन के अधिकारी को धरने पर बैठने मजबूर होना पड़ा 18 वर्ष से 44 वर्ष के उम्र के लोगों के लिए वैक्सीन की साइट कार्य नहीं कर पा रही है, विकाश कार्य ढप्प पड़े है , किसान मोर्चा आह्वान करता है कि आप अपनी कुंभकर्णी नींद से उठे नही तो जनता आपको सबक सिखाना जानती है ।
