Home छत्तीसगढ़ संध्या चौपाल में 68 अपूर्ण आवासों को जल्द पूर्ण करने के निर्देश

संध्या चौपाल में 68 अपूर्ण आवासों को जल्द पूर्ण करने के निर्देश

18
राजनांदगांव : खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा जिले के औद्योगिक क्षेत्र में संचालित प्रतिष्ठानों का किया गया औचक निरीक्षण

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही, मरवाही विकासखंड के ग्राम कटरा में गुरूवार को संध्या चौपाल का आयोजन किया गया। जिला पंचायत के सीईओ मुकेश रावटे की विशेष उपस्थिति में आयोजित संध्या चौपाल में ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और उन्हें पात्रता अनुसार योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया। चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएँ भी सुनी गईं तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। चौपाल में बताया गया कि पीएम आवास योजना के 68 हितग्राही ऐसे हैं, जिन्होंने अब तक अपने आवास पूर्ण नहीं किए हैं। इस जानकारी पर जिला पंचायत सीईओ ने 68 अपूर्ण आवासों को जल्द पूर्ण करने निर्देश दिए। साथ ही उन्हें आवास निर्माण के लिए प्रदत्त राशि एवं उसका उचित उपयोग तथा आवास के महत्व के बारे में विस्तार से समझाया गया।

Previous articleमहिला समूह की सदस्य के परिजन को पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का लाभ
Next articleराष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत जिले में रिक्त पदों की भर्ती के लिए पात्र-अपात्र सूची जारी