राजनांदगांव। म्युनिस्पल स्कूल मैदान के उर्दू स्कूल में बनाए गए टीकाकरण केंद्र में रविवार को दोपहर करीब 11.40 बजे तक ताला लटका रहा।
लोग कड़ी धूप में लाइन लगाकर खड़े रहे। जब गर्मी बर्दाश्त नहीं हुई तो लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसी बीच किसी ने प्रशासनिक अफसरों को इसी सूचना दी। आनन-फानन में केंद्र का तला खुलवाया गया। करीब घंटेभर की देरी से वहां वैक्सीनेशन शुरू हो पाया।
18प्लस वालों का टीकाकरण शुरू होने के बाद से बड़ी संख्या में लोग जागरूकता दिखा रहे हैं। बड़ी संख्या में टीकाकरण कराने पहुंच रहे हैं, लेकिन अव्यवस्थाओं के चलते लोगों में आक्रोश भी देखा जा रहा है। रविवार को उर्दू स्कूल में बने टीकाकरण केंद्र में सुबह से ही लोग बड़ी संख्या में पहुंचे थे।
केंद्र समय से नहीं खुलने से लोगों में नाराजगी दिखाई देखी गई। लोगो का आक्रोश इस कारण था कि इतनी तेज गर्मी में उन्हें बेवजह खड़ा रहना पड़ा है। केंद्र खुलने का समय सुबह 11 बजे तय है। लेकिन 11.30 के बाद तक वहां ताला जड़ा रहा। दरअसल ड्यूटी नर्स पहले से पहुंच चुंकीं थी।
लेकिन जिन्हें ताला खोलने की जिम्मेदारी दी गई थी, वही लापता था। घंटेभर से अधिक समय तक इंतजार करने के बाद भी जब तालाा नहीं खुला तो शोर मचाने लगे।
टीका लगवाने पहुंचे युवक मनोज ने बताया कि वे भी सुबह से टीका लगाने के लिए पहुंचा था। परंतु केंद्र समय पर नहीं खुलने से सबको परेशानी हो रही है। केंद्र हर दिन समय पर खुलना चाहिए।
कोरोना संक्रमण काल में फ्रंटलाइन वर्कर के रूप में कार्यरत डोंगरगांव पुलिस स्टाफ सहित पत्रकार व हाकरों को काढ़ा का वितरण किया गया।
नगर के प्रतिष्ठित वैद्य महेश गंजीर के द्वारा स्वनिर्मित कोविड-19 जिसमें विभिन्ना प्रकार के औषधि जड़ी बूटियों का उपयोग कर इसे तैयार किया और प्रथम पंक्ति में कार्य करने वाले नगर के पुलिस स्टाफ को शनिवार 15 मई की रात्रि को इस काढ़े का निश्शुल्क वितरण थाना प्रभारी केपी मरकाम की उपस्थिति में किया गया।
साथ ही काढ़े के सेवन विधि और उसकी विस्तृत जानकारी पुलिस स्टाफ को दी गई। इस दौरान गंजीर ने बताया कि सभी फ्रंटलाइन वर्कर सुरक्षा को देखते हुए काढ़े का वितरण किया गया है। और जब भी सेवा का मौका मिलेगा हमेशा तत्पर रहूंगा।
