रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बारिश से पहले नालों की सफाई का काम शुरू हो गया है. बारिश में जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा ये कवायद की जा रही है. मंगलवार को महापौर एजाज ढेबर ने गोल बाजार से मौदहपारा होते हुए. इंदिरा गांधी वार्ड-27 से रमन मंदिर वार्ड होते हुए डब्ल्यूआरएस कॉलोनी तक फैले नाले का निरीक्षण किया. ये नाला आगे जाकर ऊरकुरा नाले में मिल जाता है.
राजधानी रायपुर के लोधीपारा में नाले की सफाई पोकलेण्ड से की जा रही है. लोधीपारा मे ही लगभग 250 मीटर नाली की सफाई पहले से अच्छी तरह नहीं की गई थी, जिसमें से लगभग 125 टेक्टर मलबा नाली से निकाला गया है. इसमें 14 कर्मचारी 2 माह से निरंतर सिर्फ मलबा निकालने में लगे हैं.
रमन मंदिर वार्ड स्थित बड़ा नाला जिससे शहर के मध्य भाग से गंदा पानी का अत्यधिक बहाव रहता है. बारिश में दोनो तरफ़ की दीवाल पर काफ़ी दबाव रहता है, और नाले की दीवार लगभग 45 साल पहले ईंट की जोड़ाई से बनी है जो की कई स्थानो से क्षतिग्रस्त हो चुकी है. इसलिए दीवार के निर्माण के लिए क़रीब 56 लाख की राशि राज्य शासन से माँगी गई है. महापौर एजाज ढेबर ने जल्द स्वीकृति करा कार्य में तेज़ी लाने के निर्देश उनके द्वारा दिए गए हैं. इस दौरान एमआईसी सदस्य सुरेश चन्नावर, बीजेपी पार्षद सूर्यकांत राठौर और उपायुक्त राजकुमार डोंगरे मौजूद रहे.
