राजनांदगांव, कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने जिला अस्पताल में जीवनदीप समिति कार्यकारिणी की बैठक ली। उन्होंने रिनोवेशन का कार्य 1 जनवरी के पहले पूर्ण करने निर्देश दिए। जिला अस्पताल में साइकिल स्टैंड और कैंटीन का संचालन करने टेंडर करने कहा गया। जिला अस्पताल में महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा मिलेट्स कैफे प्रारंभ करने कहा।
उन्होंने कहा कि भोजन गुणवत्ता पूर्ण होने की बात कही। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टर ने जिला अस्पताल में चल निर्माण काम का निरीक्षण किया। रिनोवेशन का काम पूरा कर दिसंबर में जिला अस्पताल को पुराने भवन में शिफ्ट किया जाएगा। जिला अस्पताल में इस समय ग्राउंड फ्लोर की उंचाई बढ़ाने का काम जारी है।
इस करण ओपीडी पंजीयन काउंटर, दवा कक्ष, ओपीडी रूम, विभागों को सामने वाले हॉल में शिफ्ट किया गया है। लेकिन यहां जगह कम होने के कारण मरीजों की जांच और इलाज में दिक्कत का सामना करन पड़ रहा है। वर्तमान में हॉल और बरामदे की उंचाई बढ़ाने का काम पूरा कर लिया गया। अब दरवाजे, खिड़की, रेलिंग लगाने सहित फिनिशिंग का काम बाकी है। बैठक में निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, डिप्टी कलेक्टर डॉ. प्रकाश टंडन, सीएमएचओ डॉ. नेतराम नवरतन, अधीक्षक डॉ. यूके चन्द्रवंशी मौजूद रहे।
5 बिस्तर का मनोरोग वार्ड खोलने की तैयारी बैठक में जिला अस्पताल में हमर लैब में स्थापित विभिन्न जांच के लिए ऑटो एनालाइजर और अस्पताल के वार्डों में उपयोग होने वाले वाले कंज्यूमर मेंबल सामग्री क्रय करने का निर्णय लिया है। मनोरोग विशेषज्ञ के द्वारा पांच बिस्तर मनोरोग वार्ड प्रारंभ करने पुराना पुरुष आर्थो वार्ड का चयन कर उसके उन्नयन कार्य के लिए प्राक्कलन पेश किया गया। बैठक में जेम पोर्टल, जिला अस्पताल में मरम्मत कार्य, विभिन्न पदों पर भर्ती सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। इसी माह अस्पताल की पुराने भवन में शिफ्टिंग से मरीजों को राहत मिलेगी उनकी बेहतर जांच और इलाज होगा।
