356 को ऑक्सीजन सिलेंडर एवं 1000 को सूखा राशन दिया गया
राजनांदगांव । कोरोना के विपदा काल मे राजनांदगांव विधायक कार्यालय एक विश्वास एवं आशा के केंद्र के रूप में स्थापित हो गया है, क्योंकि रात्रि के 3 बजे तक कोरोना के विषम काल मे भी जरूरतमंदों ने ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर मरीजों को राहत प्रदान किया है, उन्हें विश्वास था विधायक कार्यालय राजनांदगांव है तो वहाँ सहायता भी है ।
पूर्व मंत्री और विधायक प्रतिनिधि लीलाराम भोजवानी ने जानकारी दी है कि डॉ. रमन सिंह जी का विधायक कार्यालय ऑक्सीजन सिलेंडर एवं गरीबों को सूखा राशन प्रदाय करने के एक महत्वपूर्ण स्थान के रूप में स्थापित हुआ है जहाँ से अब तक कुल 356 जरूरतमंदों को ऑक्सीजन सिलिंडर एवं ऑक्सीजन फ्लोमीटर दिया जा चुका है, जबकि 1000 से अधिक गरीब एवं जरूरतमंद परिवार को सूखा राशन निःशुल्क प्रदाय किया गया है, सबसे महत्वपूर्ण बात ये रही कि रात्रि के 3 बजे तक लोगों ने ऑक्सीजन सिलेंडर लेने के लिए विधायक कार्यालय का ही चयन किया क्योंकि उन्हें विश्वास था कि विधायक कार्यालय उनकी जरूरतों को पूरा करेगा ।
श्री भोजवानी ने कहा कि राजनांदगांव में कोरोना की विभीषिका जब चरम पर थी तो विधायक डॉ. रमन सिंह ने 100 नग ऑक्सीजन सिलेंडर जिनमे से 80 नग विधायक कार्यालय, 10 नग सिंधु समाज और 10 नग अन्य जगहों में तुरन्त उपलब्ध करवाए जिससे 356 लोग विभिन्न समयों में ऑक्सीजन सिलेंडर ले गए जबकि अभिषेक सिंह ने एम्स के अतिरिक्त अन्य हॉस्पिटल में कोरोना के मरीजों को भर्ती करवाने में अपना पूरा योगदान दिया ।
श्री भोजवानी ने बताया कि युवा मोर्चा और भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ विधायक कार्यालय के स्टाफ ने रात दिन एवं अत्यंत कम नींद ले कर लोगों की सेवा में अपना समय दिया, जो अविस्मरणीय रहेगा, जिनमे प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष मधुसूदन यादव, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मोनू बहादुर सिंह, उत्तर मंडल अध्यक्ष अतुल रायजादा, नेता प्रतिपक्ष नगर निगम किसुन यदु, दक्षिण मंडल अध्यक्ष तरुण लहरवानी, ऋषि चौधरी, आकाश चोपड़ा, रजत खुटेल, सुमित भाटिया, गोलू गुप्ता, सत्ते सिंग, सर्भजित सिंग, मनीष यादव, कुशल यादव, अभिषेक चौहान, रिंकू जोह्न्वेल्ल, चादू रजक, हनी सिंग एवं कार्यालय प्रभारी उत्तम कुमार की भूमिका प्रमुख रही है।
श्री भोजवानी ने कहा कि राजनांदगांव में भले ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजनीतिक कारणों से आना पसंद नही करते हो, किन्तु राजनांदगांव के लिए डॉ. रमन सिंह सर्वदा सुलभ रहते है, उनके ह्रदय में राजनांदगांव और राजनांदगांव वासियों के ह्रदय में डॉ. रमन सिंह जी ही बसे हुए है, सही मायने में राजनांदगांव और रमन सिंह एक दूसरे के पूरक है ।
