तहसील मानपुर अंतर्गत कोहका चेक पोस्ट में अन्य राज्यों से आने वाली गाडिय़ों की चेकिंग की जा रही है। अदिलाबाद, तेलंगाना से सवार 97 मजदूर बलौदाबाजार की ओर जा रहे थे। अनुविभागीय अधिकारी मोहला श्री सीपी बघेल एवं एसडीओपी श्री हरीश पाटिल के मार्गदर्शन में सभी का एंटीजन जांच कराया गया। रात भर बिना कुछ खाए इन मजदूरों की स्थिति देख मौके पर तैनात अफसर तहसीलदार श्री सुरेंद्र उर्वशा, नायब तहसीलदार श्री सृजल साहू, थाना प्रभारी श्री गणेश यादव, श्री चंदन राजपूत द्वारा तत्काल नाश्ते का प्रबंध किया गया एवं कोविड अनुकूल व्यवहार की जानकारी देकर सुरक्षा के साथ मजदूरों को बलौदाबाजार रवाना किया गया। इस तरह प्रशासन ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता का परिचय दिया है।
