आई 0 सी 0 यू 0 के कॉच को तोड़फोड़ कर किया था शासकीय संपत्ति का नुकसान
पुलिस ने भेजा आरोपी को जेल के सलाखों के पीछे
राजनांदगांव . पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री डी श्रवण के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कविलास टंडन , नगर पुलिस अधीक्षक श्री लोकेश देवांगन के मार्गदर्शन में मेडिकल कॉलेज पेण्ड्री राजनांदगांव में उत्पात मचाने व आई 0 सी 0 यू 0 का कांच तोड़कर शासकीय संपत्ति को नुकसाने पहुंचाने वाले आरोपी को थाना लालबाग पुलिस द्वारा आज दिनाक 11.05.2021 को गिस्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया गया । गौरतलब है कि दिनाक 29.04.2021 को रात्रि में स्व ० श्री अटल बिहारी बाजपेयी चिकित्सा महाविद्यालय , पेण्ड्री राजनांदगांव में भर्ती मरीज गोविन्द राम सिन्हा के रिश्तेदार आरोपी नरेश कुमार सिन्हा पिता पुनुराम सिन्हा उम्र लगभग 34 वर्ष निवासी भरेगांव पुलिस चौकी सुरगी थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव द्वारा के अपना आपा खोते हुए आई 0 सी 0 यू 0 वार्ड के पास लगे कांच को तोड़ – फोड़ कर शासकीय संपत्ति को क्षति पहुंचाया था तथा अस्पताल के डॉक्टर प्रदीप बेग मेडिकल कॉलेज पेण्ड्री राजनांदगांव की लिखित सूचना पर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 171/2021 थारा 03 लोक संपत्ति का नुकसानी निवारण अधिनियम 1984 के तहत अपराध कायम किया गया था । घटना के बाद से आरोपी फरार था । जिसे आज दिनांक 12 . 05.2021 गिस्तार कर जेल भेजा गया । मामले में थाना लालबाग के थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार साहू , उप निरीक्षक कृष्ण कुमार बघेल तथा सहायक उप निरीक्षक राजेश्वर सिंह ठाकुर की भूमिका महत्वपूर्ण रही ।
