राजनांदगांव, डोंगरगढ़ के खालसा स्कूल में थप्पड़ मारने से सातवीं में पढ़ने वाले बालक का कान डैमेज हो गया। बालक की श्रवण शक्ति खत्म हो गई है। मामले की शिकायत परिजनों ने डोंगरगढ़ थाने में दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने स्कूल के दो महिला शिक्षकों पर एफआईआर दर्ज कर लिया है।
घटना 2 जुलाई को हुई थी। सातवीं में पढ़ने वाले बालक को शिक्षिका ने बैग से किताब निकालने कही। लेकिन बालक ने किताब निकालने में देर कर दी। इससे नाराज होकर शिक्षिका ने उसे जोरदार तमाचा जड़ दिया। परिजनों का आरोप है इससे बालक के कान की नस में असर पड़ा है। चिकित्सकों ने बालक की श्रवण शक्ति खत्म होने की जानकारी दी है। परिजनों ने शिकायत में बताया कि शिक्षिका प्रियंका सिंह व नम्रता साहू ने एक राय होकर बच्चे से मारपीट की है। जिसकी वजह से बच्चे की श्रवण शक्ति खत्म हो गई। अपराध दर्ज किया गया है।
