डोंगरगढ़ . मोहारा पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम सिवनीकला में अलग- अलग स्थानों में जुआ खेलते दो ग्रुपों में बटे लोगों को पुलिस ने रंगे हाथ पकड़कर पुलिस कार्यवाही की गई. पुलिस द्धारा पहले ग्राम सिवनी कला एवं बसंतपुर खार के बीच आरोपी संजु भारती पिता श्यामलाल भारती उम्र 30 साल, सुरेश वर्मा पिता चिंताराम उम्र 40 साल, बिसनाथ पिता मुरहा ठाकुर उम्र 55 साल, भोलाराम पिता झाडुराम उम्र 45 साल, बलराम पिता परसराम मंडावी उम्र 60 साल, तेजराम पिता बुधराम वर्मा उम्र 23 साल,नंद कुमार पिता दव्वा राम वर्मा उम्र 26 साल, मोहन पिता देवदास कोसले उम्र 23 साल सभी साकिन ग्राम मोहारा को नगदी रकम 2350 रूपये के साथ पुलिस द्वारा पकड़ा गया. दूसरे स्थान पर जुआ खेलते दूसरे ग्रुप के लोगों को पकड़ा गया. शनिवार को ग्राम सिवनीकला साहू मील के पास जुआ खेलते 5 लोगों को रंगे हाथ पकड़ा गया. आरोपी रवि कुमार पिता संतोष साहू उम्र 22 साल, युवराज कुमार साहू पिता सुकालूराम उम्र 24 साल, रामरतन पिता चम्पलाल साहू उम्र 26 साल, मानसिंग पिता कुमलाल साहू उम्र 24 साल, राकेश महिलांग पिता भागीरथी उम्र 32 साल सभी साकिनान ग्राम सिवनीकला के है. इनके पास से 52 पत्ती ताश के साथ 1780 रूपये जप्त किया गया.
