Home छत्तीसगढ़ ​Rajnandgaon : बैंककर्मी बताकर महिला से 4.50 लाख रुपए की ठगी…

​Rajnandgaon : बैंककर्मी बताकर महिला से 4.50 लाख रुपए की ठगी…

20

राजनांदगांव, केसीसी लोन दिलाने के नाम पर ​महिला से 4.50 लाख रुपए ठगने वाले आरोपी को बसंतपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली व डोंगरगढ़ थाने में भी धोखाधड़ी का मामला दर्ज है।

बसंतपुर टीआई एमन साहू ने बताया कि बाल गोविंद चौक में रहने वाले अर्पित देवांगन की मुलाकात प्रार्थी महिला से स्टेट बैंक परिसर में हुई थी। महिला केा जमीन खरीदी के लिए 15 लाख रुपए की जरुरत थी, जिसके लिए लोन की जानकारी लेने वह बैंक गई थी।

जहां आरोपी अर्पित देवांगन ने खुद को बैंक कर्मी बताया और महिला को केसीसी के माध्यम से 15 लाख रुपए का लोन दिलाने का झांसा दिया। आरोपी ने महिला से 4.50 लाख रुपए बतौर कमीशन ले लिया। लंबे समय बाद भी महिला को लोन नहीं मिल पाया। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी अर्पित देवांगन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Previous articleराजनांदगांव : जिले में 100 से अधिक घुमंतू, फेरीवालों और मुसाफिरों की जांच…
Next articleनशे के विरुद्ध बड़ी जीत: खरगोन पुलिस ने उजागर की पहाड़ी क्षेत्र में चल रही अवैध गांजा खेती