रायपुर। खरोरा पुलिस द्वारा अवैध शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम पचरी के आत्माराम घृतलहरे द्वारा घर में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री करने की सूचना प्राप्त होने पर तस्दीक हेतु थाना खरोरा पुलिस पार्टी मुखबीर द्वारा बताये स्थान पर ग्राम पचरी पहुंचकर आरोपी आत्मा राम घृतलहरे के घर पहुंचकर रेड कार्यवाही करते हुए आत्माराम के घर पहुंचा आत्माराम घर में मिला।
जिनके घर में तलाशी लेने पर एक सफेद रंग की बोरी में सीढ़ी के नीचे में सामान भरा मिला चेक करने पर बोरी मे 105 पौवा शराब प्रत्येक पौवा मे 180 ML भरी कुल मात्रा 18.900 बल्क लीटर एवं प्रत्येक पौवा मे 100 रू. लेख कीमती 10,500/- रू. एवं ब्रिकी रकम 600 रू. कुल जुमला रकम 11,100/-₹ पाया गया। जिनको शराब रखने व बिक्री करने का नोटिस दिया जो कोई कागजात नही होना लिखित में दिया जिनके कब्जे से समक्ष गवाहों के बरामदगी पंचनामा तैयार करते हुए विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को देकर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
