राजनांदगांव . लालबाग पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से धारदार चाकू लहराकर डरा-धमकाकर गाली-गलौच करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक धारदार चाकू भी बरामद किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी राजकुमार उर्फ राम कोमरे और अभिषेक नेताम रेवाडीह स्थित उनके दुकान के सामने अश्लील गाली-गलौच करते हुए, उन्हें डरा-धमका कर धारदार चाकू लहरा रहे थे। पुलिस सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची।
पुलिस को देखकर भाग रहे थे दोनों आरोपी :- घटना स्थल पर जैसे ही पुलिस ने आरोपियों को घेरने की कोशिश की दोनों आरोपी पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें मौके पर पकड़ लिया और उनके पास से धारदार चाकू को बरामद किया गया। पुलिस मामले में आरोपी राजकुमार कोमरे और अभिषेक नेताम को धारा 351(2), 3(5) और आर्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत अपराध दर्ज कर जेल भेज दिया है।
