रायपुर11 मई 2021। राजधानी में कोतवाली पुलिस टीम ने सोमवार की देर रात सदर बाजार के गिरधर भवन में जुआं खेलते हुए 4 कारोबारियों को गिरफ्तार किया है| सराफा एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अशोक गोलछा को भी पुलिस ने जुआ खेलते गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि कारोबारियों से 2 लाख 10 हज़ार नगदी जप्त किए गए हैं।पुलिस को लॉकडाउन में लगातार भवन में जुआं खेलने की शिकायत मिल रही थी जिसके आधार पर सीएसपी कोतवाली ने छापामार कार्रवाई की। आरोपियों में सुनील जैन,मोहम्मद नावेद व रमेश जैन भी शामिल है। जानकारी के मुताबिक उक्त जुएं में बैठने के लिए एक लाख की शो मनी रखी गयी है। एक लाख से कम पैसे लेकर कोई भी जुआ खेलने नहीं बैठता था। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआं एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
