राजनांदगांव जिले मे मई माह मे मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है ।और गरज चमक के साथ झमाझम बारिश हुई है रविवार को हुई बारिश ने जिले को तरबतर कर दिया है मई माह मे इन दिनो हो बारिश से मौसम खुशनुमा बना हुआ है और उमस भरी गर्मी से लोगो ने राहत महसूस की है ।जिले मे हप्ते भर से बेमौसम बारिश का दौर जारी है रविवार की शाम राजनांदगांव शहर सहित छुईखदान गंडई के कई इलाको मे जमकर बारिश हुई है ।राजनांदगांव शहर की बात करे तो मौसम सुबह से शाम तक साफ था और चटक धूप खिली हुई थी लेकिन शाम होते हि एक बार फिर आसमान मे बादल छा गए और गरज चमक के साथ बे मौसम झामझम बारिश शुरु हो गई । बारिश के दौरान बिजली ने आंख मिचौली की है और बिजली घंटो बाधित रही है जिससे लोग हलाकान होते रहे है ।गंडई और छुईखदान मे आधी तूफान के साथ बारिश हुई है जिसके चलते सडक किनारे भारी भरकम पेड धराशाई हो गये है ।गंडई मे ओले गिरने की खबर भी सामने आई है ।गरज चमक के साथ झमाझम बारिश हुई ने खरीफ फसल लेने वालो की किसानो की चिंता बढा दी है ।खरीफ फसल के लिए किसानो ने अपने खेतो मे धान का उपज लिए हुए जो कि पक तैयार हो गया है लेकिन बारिश के चलते धान के फसल को नुकसान होने की संभावना बनी हुई है ।इसी तरह समर्थन मूल्य पर खरीदी केन्द्रो मे जाम धान के भीगने की आशंका जताई जा रही है धान खरीदी के बाद कई केन्द्रो मे धान का उठाव नही होने से जाम पडा है बहरहाल कोरोना संक्रमण के बीच हुई बे मौसम बारिश से अन्य संक्रमण बीमारी होने का खतरा बना हुआ है ।
