Home छत्तीसगढ़ Rajnandgaon : तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की...

Rajnandgaon : तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत…

15
राजनांदगांव : खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा जिले के औद्योगिक क्षेत्र में संचालित प्रतिष्ठानों का किया गया औचक निरीक्षण

राजनांदगांव, मोहगांव थाना क्षेत्र मेंं ग्राम पैलीमेटा के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई वहीं पीछे बैठी उसकी पत्नी को गंभीर चोटें आई है। हादसा गुरुवार रात करीब 9 बजे हुआ।

पुलिस ने बताया​ कि ग्राम नचनिया निवासी श्याम प्रकाश 29 वर्ष अपनी पत्नी उषा बाई के साथ बाइक से अपने गांव जा रहे थे। दोनों पैलीमेटा गांव के चौक के पास पहुंचे थेए तभी उन्हें वि​परित दिशा से आ रही कार क्रमांक सीजी 07 एपी 0960 के चालक ने जोरदार ठोकर मार दी। हादसे में पति.पत्नी सड़क पर गिर गए। दोनों को पैलीमेटा हास्पिटल पहुंचाया गया जहां श्याम प्रकाश को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं उषा बाई की गंभीर​ स्थिति को देखते हुए से रेफर कर दिया गया है।

Previous articleराजनांदगांव : महापौर ने वरिष्ठ अधिवक्ता खेमचंद का अभिनंदन किया…
Next articleRajnandgaon :जगह.जगह गड्ढों से मौत को लेकर क्षेत्र में आक्रोश, लोगों ने किया चक्काजाम…