Home छत्तीसगढ़ मेघ गंगा ग्रुप पर ACB-EOW का शिकंजा, DMF घोटाले में मारे गए...

मेघ गंगा ग्रुप पर ACB-EOW का शिकंजा, DMF घोटाले में मारे गए छापे

30

दुर्ग

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में बुधवार सुबह एसीबी-इओडब्ल्यू ने मेघ गंगा ग्रुप के संचालक मनीष पारख के ठिकानों पर छापा मारा है. यह कार्रवाई भी DMF घोटाले के तार से जुड़ी बताई जा रही है. अधिकारियों की टीम मौके पर दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण की जांच कर रही है.

जानकारी के मुताबिक, एजेंसी के अधिकारियों ने इन ठिकानों से महत्वपूर्ण दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खंगाले हैं. मनीष पारख का नाम पहले भी सुर्खियों में रहा है, जब उनके नेहरू नगर स्थित इमेज डायग्नोसिस सेंटर ( लाइफ केयर) में एक डॉक्टर पर गर्भवती महिला से छेड़छाड़ का आरोप लगा था. इस कार्रवाई से कारोबारियों और सप्लायरों के बीच हड़कंप मच गया है.

Previous articleCG : मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत स्वीप कार्यक्रम के नोडल अधिकारी होंगे सीईओ जिला पंचायत
Next article1 से 5 दिसंबर तक चलेगा विधानसभा का शीतकालीन सत्र, तैयारियां शुरू