Rajnandgaon : एक युवक की पिटाई, युवक की मौत…

16
राजनांदगांव : खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा जिले के औद्योगिक क्षेत्र में संचालित प्रतिष्ठानों का किया गया औचक निरीक्षण

अंबागढ़ चौकी, के ग्राम छछानपहरी में एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। गंभीर रुप से घायल युवक को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। मारपीट में युवक की मौत के बाद गांव में माहौल तनावपूर्ण है।

घटना बुधवार रात की है। पुलिस ने बताया कि ग्राम छछानपहरी में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन रखा गया था। जिसे देखने गांव का साहिल साहू अपने दोस्तों के साथ गया था। जहां रात करीब 1ण्30 बजे आरोपी सुनील साहू और उसके दोस्तों से साहिल का विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी सुनील साहू ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर साहिल की जमकर पिटाई कर दी।​ जिससे साहिल बेसुध हो गया। जिसे ग्रामीण पहले अंबागढ़ चौकी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। गंभीर स्थिति को देखते हुए साहिल को मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रेफर किया गयाए जहां उसकी मौत हो गई। इधर पुलिस ने आरोपियों पर अपराध दर्ज कर लिया है। युवक की मौत की खबर लगते हुए ग्रामीण आक्रोशित हो गए आरोपी युवकों पर कार्रवाई की मांग की जा रही है।

Previous articleराजनांदगांव : पुलिस ने तीन युवकों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की…
Next articleराजनांदगांव : बस और ट्रक मालवाहकों ने आपने मांगों को लेकर किया आंदोलन…